बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक साक्षी बोरा ने छात्राओं को एक घंटे के कार्यक्रम में आत्मरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।