फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान!

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के बाद भारत सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इनमें से एक अनाधिकृत रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजना भी है। सरकार के फैसले का असर बरेली जिले में भी होगा। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक बरेली जिले में 34 पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग वीजा पर रह रहे हैं। समय समय पर इनका सत्यापन भी कराया जाता है। जबकि शहनाज शाहिद नाम की महिला कराची से बरेली शॉर्ट टर्म वीजा पर आई है। सूत्र बताते हैं कि सरकार के फैसले से शहनाज को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा, वहीं बाकी लोगों के बारे में स्थिति बाद में स्पष्ट होगी। एसएसपी ने कहा कि सरकार से जो दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुपालन में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें