फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा जोश

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित खेल महोत्सव में विभिन्न संकायों और विभागों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ शूटिंग पिस्टल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं ने छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें