फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शोक संवेदना कार्यक्रम में भाजपा सांसद से हुई भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की बहस

मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 01:30 PM IST

बरेली के नवाबगंज में पालिका सभासद की पिटाई से मौत के बाद शोक संवेदना जताने के लिए पहुंचे सांसद संतोष गंगवार से भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भिड़ गए। नोकझोंक के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के चचेरे भाई और नगर पालिका के सभासद भूपेंद्र सिंह राठौर की दुकान के विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई की थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को सांसद संतोष गंगवार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचे थे। यहां भाजपा के कई अन्य नेता भी पहुंच गए। बातचीत के दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सूरी ने सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सांसद से नाराजगी जताई। इसको लेकर सांसद से उनकी बहस भी हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें