फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल में अचानक चक्कर खाकर गिरे सात विद्यार्थी भूत-प्रेत की अफवाह से फैली दहशत

बरेली के नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक स्कूल ईधजागीर में मिड डे मील खाने के एक घंटे के बाद स्कूल में पढ़ने वाले सात बच्चे अचानक एक-एक कर चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। इसे देख स्कूली स्टाफ और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। भूत प्रेत की अफवाह उड़ी तो दहशत फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल की तरफ दौड़े। बच्चों की हालत देख सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद ही बच्चों को घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, हल्का लेखपाल, स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें