ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बयान का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि इस बयान को सकारात्मक नजरिये से देखा जाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मंशा ये है कि भारत में रहने वाले जितने भी नागरिक हैं, चाहें वो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई क्यों न हों, वे सभी लोग मिलजुल कर रहें। एक साथ रहें। एक-दूसरे का सम्मान करते रहें। बंटें नहीं। अगर बंटेंग तो देश का नुकसान होगा।