बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्र सभा (सछास) के छात्र नेताओं ने कुलपति का घेराव किया। छात्र नेता रवि पंडित के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति को गाड़ी को गेट पर ही रोक लिया और पहिये की हवा निकाल दी। कुलपति को विश्वविद्यालय के अंदर नहीं जाने दिया। गेट पर ही छात्र नेता ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।