बरेली में बारादरी पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान वाहन चोरी के आरोपी हजियापुर निवासी आरिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी हजियापुर निवासी परवेज उर्फ बाबूजी भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरिश के खिलाफ आठ और परवेज के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।