फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में मुठभेड़... पुलिस ने गोकशी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार तड़के सहारा ग्राउंड में हुई मुठभेड़ के दौरान तीनों तस्करों को पकड़ा। तीनों के घुटनों में गोली लगी है। गिरोह के पांच तस्कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया वसीम गिरोह का सरगना है। उसके दोनों घुटनों में गोली लगी है। उस पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। अफसर और जावेद के भी पैरों में गोली लगी है। ये शातिर गोकश हैं। आरोपियों से तीन तमंचे, इको गाड़ी, पिकअप, गोकशी करने वाले औजार व बाइक बरामद हुई है। इस घटना में पांच लोग वांछित हैं। इन्हें भी जल्दी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें