फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में आंवला पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली जिले में आंवला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में वांछित आरोपी मोहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया दानिश आंवला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें