उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को संपन्न हो गई। बरेली जिले में कुल 66.8 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को परीक्षा का अंतिम दिन था, जो 23 केंद्रों पर आयोजित हुई। अंतिम दिन 20688 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13921 उपस्थित हुए। 6767 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल तीन तारीखों पर हुई परीक्षा में 62328 पंजीकृत थे, जिनमें से 41663 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुछ अभ्यर्थियों ने करेंट अफेयर के प्रश्नों को कठिन बताया।