बरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें 51-47 के अंतर से मेरठ की टीम को मात देकर लखनऊ चैंपियन बनी। निर्धारित समय तक मुकाबला 39-39 के स्कोर से ड्रॉ रहा। अतिरिक्त पांच मिनट में लखनऊ की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए बाजी मार ली। लखनऊ टीम के डेविड बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व डिप्टी मेयर अतुल कपूर ने किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, धर्म विजय गंगवार, अमित रिछारिया, विनीत, फसील बेग, सोनेंद्र श्रोतिया, आशू भारती आदि मौजूद रहे।