बरेली में उर्स-ए-आला हजरत के मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इस बैठक में देश-विदेश के विभिन्न मुस्लिम मसलों पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने की। उन्होंने 'मुस्लिम एजेंडा 2027' जारी किया। इसमें पैगंबर इस्लाम के अपमान के खिलाफ कानून बनाने की प्रमुख मांग शामिल है।