फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में नगर निगम कर्मियों ने भरी हुंकार, नौ जुलाई को करेंगे हड़ताल

बरेली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए हुंकार भरी। निगम सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने तय किया कि आठ जुलाई को सभी विभागों में कर्मचारी प्रदर्शन कर हड़ताल की तैयारी करेंगे। अगले दिन नौ जुलाई को विकास भवन के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर एकत्र होंगे। हड़ताल के दौरान सभा करेंगे। बैठक को कर्मचारी नेता संजीव मेहरोत्रा, मोहम्मद फैसल, जितेंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह, महक सिंह, राम सिंह पटेल, राजन सैनी, प्रभाकर सैनी और ठाकुर मिशन पाल सिंह आदि ने संबोधित किया। कर्मचारियों की मांगें है कि संविदा और ठेका प्रथा से कर्मचारियों की भर्ती बंद की जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये महीने तय किया जाए। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रभावी उपाय हों। बैंक, बीमा और सरकारी कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया बंद की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें