फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बदमाशों ने सराफ से आठ लाख के जेवर और नकदी लूटी, विरोध पर पीटा

बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सराफा व्यापारी को शाही-शेरगढ़ मार्ग पर छह नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। दो बाइक पर सवार इन बदमाशों ने सराफ से 27 हजार रुपये और करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने सराफ की तमंचे की बट से पिटाई कर दी। बचाने आए ग्रामीण की भी पिटाई कर दी और हवाई फायरिंग करते भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें