यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर इलाके में स्थित एक घर में चूल्हा ठीक करने आए मिस्त्री आमिर ने आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची की मां ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आमिर रविवार दोपहर जब कोर्ट भेजे जाने के लिए हवालात से निकाला गया तो वह लंगड़ा रहा था। हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। कहा कि उसे माफ कर दिया जाए, अब वह सबको अपनी बहन समझेगा।