ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बरेली में 32 साल पुराना जोगी नवादा का विवाद पुलिस प्रशासन ने सुलझा दिया है। यहां के रास्ते को लेकर हमेशा दोनों समुदाय के दरम्यान विवाद हो जाता था। मगर पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदाय से बातचीत कर एतिहासिक समझौता करा दिया। कहा कि मोहर्रम का जुलूस जब विवादित जगह से निकल रहा था तो वहां के रहने वाले हिंदू भाइयों ने पुष्प वर्षा की। अब मुसलमानों की बारी है कि मुसलमान सिर्फ एक ही जगह पर नहीं बल्कि जिन-जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा निकले, उन पर फूल बरसा कर स्वागत करें और पानी पिलाएं।