बरेली कॉलेज गेट के सामने रविवार सुबह स्टेशनरी और रजाई गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और लपटें निकलता देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। फोटो स्टेट की मशीनें भी जल गईं हैं। यह दुकान सिकलापुर निवासी राजकुमार कश्यप की है। वह दुकान के पीछे स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सुबह 9:30 बजे के करीब लगी थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में जला सामान देखकर पीड़ित परिवार की महिलाएं बिलख पड़ीं। पीड़ित ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।