फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा आरोप- राम मंदिर और सीएए को लेकर मुसलमानों को भड़काने का काम कर रही सपा

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा आरोप लगाया है। मौलाना ने कहा कि सपा के कुछ लोग राम मंदिर और सीएए को लेकर देश-प्रदेश में माहौल भड़काने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौलाना ने अपील करते हुए लिखा, 'कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें और जो लोग मुसलमानों को भड़काने के काम में लगे हुए हैं, उनको चिन्हित करें ताकि प्रदेश का माहौल अच्छा बना रहे। अमन व शांति भंग न हो। उन्होंने कहा कि चूंकि लोकसभा चुनाव बहुत करीब हैं, ऐसे में सपा के लोग फायदा उठा सकते हैं। बीते दिनों सपा नेताओं के इस तरह के बयान भी आ चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें