ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके समर्थन में दिल्ली और उसके अलावा कुछ जगहों पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसमें टोपी लगाकर मुसलमान भी भाग ले रहे हैं। मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान इस तरह के धरना प्रदर्शन में भाग न लें, ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखें। ये धरना प्रदर्शन राजनीतिक होते हैं, इससे मुसलमानों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।