फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन बोले- मुसलमानों को कोई खतरा नहीं, डराने का काम कर रहे हैं अखिलेश और फारूक अब्दुल्ला

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में मुसलमानों को डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन भारत में मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा लगाकर मुसलमानों को डराना चाहते हैं, वे गलतफहमी में हैं। मुसलमान सिर्फ खुदा के अलावा किसी से नहीं डरता। इन लोगों को इस तरह बातें बंद कर देना चाहिए। इन नेताओं की बातों से मुसलमान डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें