वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट को लेकर बरेली में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें व्यापारियों ने प्रतिक्रिया दी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त सम्भव शील ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को सबको साथ लेकर चलने और देश को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट चुनावी लॉलीपॉप नहीं है। यह सर्व समावेशी बजट है। बजट में महिलाओं पर विशेष फोकस है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर से निपटने के लिए 9 से 14 वर्षों की लड़कियों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा, यह महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि सी फूड को 10 साल में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। मछली पालन के लिए लोन का प्रावधान है। उन्मुक्त सम्भव शील ने कहा कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सबसे बड़ी घोषणा है। देश में तीन मालवाड़ा कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे 50 लाख रोजगार सर्जन होंगे। तीन हजार आईटीआई खोलने निर्णय अच्छा है। एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यटन पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में यह भी घोषणा की गई है कि आष्युमान कार्ड धारकों में अब आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा, यह अच्छा फैसला है।