फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खीरी से अजय मिश्र टेनी को फिर टिकट, किसान नेताओं ने किया विरोध, कहा- भाजपा ने दिल दुखाया

भाजपा ने तमाम कयासों को दरकिनार कर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। शनिवार शाम को उनके टिकट का एलान होने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। किसान नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसा कर भाजपा ने किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा है कि इससे मन बहुत दुखी हुआ है। अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष पर तिकुनिया हिंसा का केस चल रहा है। किसानों की शहादत होने को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंजाब के अमृतसर के रहने वाले और किसान आंदोलन को धार देने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर विरोध जताया। पंढेर ने कहा कि भाजपा ने अजय मिश्र को दोबारा टिकट देकर किसानों और मजदूरों का दिल दुखाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें