बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार शाम को इन्वर्शिया के मंच पर पंजाबी गायक परमीश वर्मा ने अपने मशहूर गाने- आ ले चक मैं आ गया... से गाकर धमाकेदार एंट्री की। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच युवा गाने के बोल को दोहराते हुए थिरकते रहे। वहीं, गायिका आस्था गिल ने 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो...' गाकर महफिल में चार चांद लगाए। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में इन्वर्शिया के तहत शनिवार को आयोजित स्टार नाइट में गायक परमीश और आस्था की एक झलक पाने के लिए समर्थक मंच तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए। दोनों गायकों के गानों पर देर रात तक युवा झूमते रहे।