फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के रामगंगा चौबारी मेले में पुष्कर से आए घोड़े, खरीदारों को कर रहे आकर्षित

मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 03:02 PM IST

बरेली में रामगंगा तट पर चौबारी मेला रंग-बिरंगी लाइटों, झूलों और दुकानों से सजकर तैयार है। नखासा के लिए प्रसिद्ध चौबारी मेले में रविवार को पुष्कर के घोड़े आ गए। इसके अलावा शनिवार तक बरेली के आसपास के इलाकों को घोड़े पहुंच गए हैं। नखासा लगाने वाले योगेश सिंह ने बताया कि शनिवार को तीन घोड़े बिके हैं। एक-दो दिन में पुष्कर व अन्य शहरों से भी घोड़े पहुंच जाएंगे जिसके बाद पूरा नखासा सज जाएगा। नखासे में तांगे, बग्घी के लिए भी घोड़े आए हुए हैं। बताया कि पुष्कर से आने वाले खरीदारों को अधिक आकर्षित करता है। नखासा में घोड़े को सजाने का समान बेचने की दुकानें भी सजाई गई है। बहेड़ी से आए दुकानदार अब्दुल ने बताया कि उनके पास घोड़ों को सजाने के लिए तमाम तरह की मोरा, साज, सेवार, पायल पीरियां, झाल, चादर आदि बाजार में मौजूद है। रामगंगा तट पर चौबारी मेला रंग-बिरंगी लाइटों, झूलों और दुकानों से सजकर तैयार है। इस बार मेले को भगवा थीम पर सजाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें