फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में सरकारी स्कूलों के भवन बदहाल, खतरे के बीच पढ़ रहे बच्चे

बरेली में कैसी है पाठशाला अभियान के तहत अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को बिहारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मॉडल किशोर बाजार और सूफी टोला के प्राथमिक विद्यालय प्रथम की पड़ताल की। बिहारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मॉडल किशोर बाजार में अव्यवस्थाएं हावी हैं। चार में से तीन की दीवारें दरक चुकी हैं। लिंटर से सरिया झांक रही है। खंडहर भवन के पास ही बच्चों के लिए शौचालय बनाया है, जिससे छात्र-छात्राओं को हर समय हादसे का डर रहता है। सूफी टोला के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। स्कूल परिसर में एक पुराना और जर्जर भवन है, जो कभी भी गिर सकता है। इसी खंडहर के बगल में कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें