सावन के तीसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार व कछला से गंगाजल लेकर हजारों कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे। जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब दिखा।