बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) मौलाना तौकीर रजा खां के भतीजे फैज रजा खां की कार पर मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना बड़ा बाइपास पर बिलवा पुल के पास हुई। इससे सनसनी फैल गई। कार पर चली गोली दरवाजे पर लगी। कार सवार फैज और उनके साथी बाल-बाल बच गए। इज्जतनगर और कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।