फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पंचायत में उठाया शीशगढ़ जर्जर सड़क का मुद्दा किसानों ने कोटेदार द्वारा गल्ला कम देने का लगाया आरोप

बुधवार को शीशगढ़ के मोहल्ला शेखुपुरा में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य की अध्यक्षता में किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें युवा जिलाउपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद दानिश को मनोनीत किया गया, उसके बाद पंचायत में बरेली अड्डा से लेकर बिलासपुर अड्डा तक जर्जर सड़क अति शीघ्र सही कराने के लिए मुद्दा उठाया गया ! पंचायत में दुर्गेश मौर्य ने बताया कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर क्षेत्र के तमाम कांवड़ियों के जत्थे निकलते है जबकि पिछली वर्ष से इस वर्ष रोड की हालत और ज्यादा खराब हो गई है सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं बारिश का पानी भर रहा है जिसमें राहगीर गिर कर घायल भी हो रहे है इसको जल्द सही नहीं कराया गया तो कहा किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ! किसान पंचायत में पहुंचे नायाब तहसीलदार अरबिंद कुमार से किसान मुमताज अहमद ने कस्बा शीशगढ़ के सभी कोटेदार द्वारा प्रति एक कार्ड पर 2किलो कम राशन देने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि अगर राशन कार्ड धारक शिकायत करता है तो वह लोग राशन कार्ड तहसील स्तर पर मिलकर कटवा देते है इसलिए लोग 2 किलो गल्ला कम लेने को मजबूर होते है नायाब तहसीलदार ने किसान पंचायत में कहा कि कोटेदार अगर किसी को राशन कम दे रहे है तो आप गोपनीय शिकायत कर उसकी जाँच करा सकते है महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जर्जर सड़क सही कराने के लिए नायाब तहसीलदार मीरगंज को ज्ञापन सौंपा है इस अवसर पर पंचायत में इरशाद अहमद, मोहम्मद तौसीब, शोभित, अभय, दिलशाद, मुमताज अहमद, रतन लाल ,आदि किसान मौजूद रहे नायाब तहसीलदार अरबिंद कुमार ने बताया कि ज्ञापन में बरेली बस स्टैंड से लेकर बिलासपुर बस स्टैंड तक सड़क निर्माण जल्द कराने के लिए लिखा है संबंधित अधिकारियों को आज ही पत्र भेज दिया जाएगा !

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें