बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय कारागार में बंद आजीवन कारावास के कैदी मुकेश कुमार ने बैरक के बरामदे में एंगल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को कैदी के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इधर, कैदी के परिवार ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि अगर मुकेश मानसिक रोगी था तो उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया गया। परिजन इस मामले में अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं। इस तरह की लापरवाही में जेल स्टाफ पर भी कार्रवाई हो सकती है।