बरेली में साइबर ठगों के चंगुल से छूटे डॉ. नजमुल हसन ने बुधवार शाम एसपी सिटी मानुष पारीक से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उनके 50 लाख रुपये बचाने के लिए आभार जताया। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए दूसरों को भी सावधान रहने का संदेश दिया। चार दिन पहले बारादरी थाना क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. नजमुल हसन को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया था। बेटी की सजगता से एसपी सिटी के साथ बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने जाकर उन्हें बाहर निकाला था।