फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन बरेली के मंदिरों में उमड़े भक्त, घरों में हुई घट स्थापना

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। बरेली में नवरात्र के पहले देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने अपनी बारी आने पर मंदिर में मातारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी तरह चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भक्तों ने घरों में घट स्थापना के साथ पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की। पंडित डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर का पहला दिन है। इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें