फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डमरू की गूंज से शिवमय हुआ बरेली कॉलेज का मैदान, रचा कीर्तिमान

बरेली कॉलेज के मैदान में जुटे लगभग हजारों शिव भक्तों ने एक साथ डमरू नाद करके कीर्तिमान रचा। भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए शिव तांडव स्त्रोत पर डमरू बजाकर नाचते हुए भोले के भक्तों ने वातावरण को शिवमय बना दिया। शहर में चल रहे नाथ महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज के मैदान में डमरू नाद का आयोजन किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने आह्वान किया कि बरेली की पहचान नाथनगरी के रूप में हो इसके लिए आम लोगों को आगे बढ़कर आना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं। पूर्व में प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेल, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरूण कुमार, बाल व्यास रोहितानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम कर शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की झांकी निकाली गई। इसका स्वागत विभाग सह संघचालक राजकुमार और सह प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, महानगर प्रचारक मयंक साधु आदि ने किया। ष्णा ग्रुप और प्रसिद्ध भजन गायिका अंजली द्विवेदी के भजनों पर भक्तों ने डमरू बजाकर नृत्य किया। कलाकार साधना ने शिव तांडव स्रोत की मनोहारी नाट्य प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें