फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में

Thu, 18 Dec 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के संबंधी केंद्र सरकार के बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को बरेली के चौकी चौराहे पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश करने पर कांग्रेसजनों को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी के आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया, इसके बावजूद उनके खिलाफ प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर रखा है। उनके मोबाइल फोन पर बातचीत भी संभव नहीं हो पा रही है। कांग्रेसजन के प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के कारण चौकी चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें