फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ीं, 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Dec 2025 11:59 AM IST

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत 38 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। बवाल से जुड़े दर्जनभर से ज्यादा मुकदमों में बारादरी पुलिस ने यह पहली चार्जशीट लगाई है जो श्यामगंज चौराहे के पास हुए हंगामे व पथराव से जुड़ी है। इन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बारादरी थाने के इस मुकदमे में मौलाना तौकीर समेत 38 लोगों को विभिन्न कोर्ट से जेल भेजा गया था। अब इन लोगों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर विवेचक ने कोर्ट में दाखिल किया है। बाकी मामलों में भी विवेचना तेजी से निपटाई जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें