फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNET 2026: बरेली के 11 केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कहा- आसान रहा पेपर

Mukesh Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 02:49 PM IST

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कॉमन नर्सिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (सी-नेट) शनिवार को संपन्न हुआ। बरेली के 11 केंद्रों पर 5504 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1:20 बजे समाप्त हुई। इसमें नर्सिंग एप्टीट्यूड, अंग्रेजी, भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इस वजह से वे अधिक प्रश्न हल कर सके। बंडा की अंशिका ने कहा कि कुछ प्रश्न भौतिकी और गणित के मुश्किल थे। इस बार कुछ नए कॉलेज भी इस परीक्षा से जुड़े हैं। इससे अभ्यर्थियों को अच्छे कॉलेज मिलने की उम्मीद है। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम लग गया। कालाबाड़ी और बरेली कॉलेज के पास सड़क पर भीषण जाम देखा गया। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग परेशान हुए। यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें