बरेली के भुता थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र गंगवार की हत्या के छह दिन बाद उनकी मां की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र की मां बीमार चल रही थीं। उनसे बेटे की हत्या की जानकारी छिपाई गई थी। जब उन्हें पता लगा तो सदमे में सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के साथ ग्रामीण उनका शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। पुष्पेंद्र के परिजन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और उनके घरों पर बुलडोजर न चलने से नाराज हैं। मृतक की पत्नी संगीता गंगवार का कहना है कि विपिन, सिपिन और गौरव मुख्य आरोपी हैं, इनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।