बरेली के भुता थाना क्षेत्र में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड के आरोपियों पर रात में 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित होते ही पुलिस ने सुबह मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। आरोपी सिपिन और गौरव से भुता इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। पांच नवंबर को शहर लौटते समय आरोपियो ने पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक पुष्पेंद्र की पत्नी संगीता ने 10 लोगो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें कि हत्या के आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार रूपये का इनाम रात में ही घोषित किया था।