बरेली में बुधवार को दिनभर पुलिस पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल के परिजनों को समझाती रही, लेकिन शाम ढले शव लेकर गांव पहुंचते ही उन्होंने बीसलपुर रोड पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक नारेबाजी व गतिरोध बना रहा। परिजन कभी आरोपियों के एनकाउंटर तो कभी उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। भी मनुहार तो कभी तकरार के बीच रात दस बजे जाम खोला। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।