फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली पुलिस लाइन में जवानों ने जमकर खेली होली, थानों में भी उड़ा रंग-गुलाल

बरेली में 24 और 25 मार्च को होली के पर्व पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के बाद मंगलवार को पुलिस के जवानों ने धमाल मचाया। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही पुलिस लाइन में होली खेलने की तैयारी शुरू हो गई थी। दमकल को पिचकारी बनाकर पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुलिसकर्मियों ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया। पुलिस की होली में जवानों और अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। महिला थाने में भी होली के कार्यक्रम आयोजन हुआ। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें