बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबपुरा की वकीलों वाली गली में एक ही समुदाय के लोगों की घनी आबादी है। वहां एक युवक ने अपने मकान को दूसरे समुदाय के युवक को बेच दिया है। इसका पता वहां रहने वाले लोगों को चला तो उन लोगों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सामूहिक पलायन करने की चेतावनी दी। काफी देर तक वहां गहमागहमी का माहौल रहा।