फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में त्योहार की छुट्टियों के बाद खुली ओपीडी, जिला अस्पताल में 22 सौ से अधिक मरीज पहुंचे

मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 08:48 PM IST

बरेली में त्योहार की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल खुलने पर मरीजों का तांता लग गया। 22 सौ से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। इस दौरान बुखार, खांसी, पेट की बीमारियों के साथ मलेरिया और डेंगू के संदिग्धों की संख्या अधिक रही। दरअसल 30 अक्तूबर से दिवाली की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुली। इस दौरान सुबह सात बजे से ही मरीजों का जिला अस्पताल में आना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे पर्चे का काउंटर खुलते ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। वहीं ओपीडी में भी डॉक्टरों के चैंबर के बाहर दो बजे के बाद तक भीड़ डटी रही। वहीं भीड़ अधिक होने के कारण अस्पताल भी तीन बजे तक बंद हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें