फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में स्कूल जा रहे छह साल के बच्चे को ओवरलोड डंपर ने कुचला... मौत

बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह बाईपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। युवा मंडल विद्यालय में पढ़ने जा रहे छह वर्षीय छात्र को अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ थाना के ग्राम नगरिया कलां निवासी सुरेंद्र शर्मा का छह वर्षीय पुत्र वैभव शर्मा बाईपास स्थित युवा मंडल विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। वैभव शनिवार सुबह पैदल ही स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बजरी लदे डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। डंपर ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने डंपर मालिक को मौके पर बुलाने के लिए करीब तीन घंटे तक शव पुलिस को नहीं उठाने दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर परिजन व अन्य लोग शांत हुए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें