फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में परचम कुशाई की रस्म से रबीउल अव्वल का इस्तकबाल, शुक्रवार से उर्स

बरेली में हजरत शाह शराफत अली मियां का उर्स शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। साथ ही रबीउल अव्वल का इस्तकतबाल करते हुए उर्स का एलान किया गया। इससे पहले शाहबाद स्थित दरगाह शराफती से परचमी जुलूस निकाला गया। सज्जानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां सकलैनी उल कादरी की सरपरस्ती करते हुए जुलूस को रवाना किया। इसके बाद जुलूस साहबजादे सादिकैन मियां और हाफिज गुलाम गौस सकलैनी की कयादत में निकाला गया, जो दरगाह शरीफ पहुंचा। रास्ते भर‘हम सकलैनी मरते दम तक करते रहेंगे अल्लाहू’ के नारे बुलंद होते रहे। जुलूस के वापस दरगाह पहुंचने पर साहिबे सज्जादा ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इसी के साथ जहां रबीउल अव्वल का इस्तकबाल किया गया, वहीं उर्स-ए-शराफती का एलान भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें