बरेली में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन के सहयोग से गांधी उद्यान चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक अकमल खां, टीआई मनीष कुमार, ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बख्शी, अध्यक्ष शोभित सक्सेना, महामंत्री दानिश जमाल आदि मौजूद रहे।