बरेली के सतीपुर चौराहा स्थित अलहिंद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बुजुर्ग की मौत पर किन्नरों ने मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने किन्नरों को समझाकर शांत कराया। क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मरीज शाकिर का बेटा अदा किन्नर है। शाकिर की मौत के बाद उसके साथी अस्पताल में आकर हंगामा करने लगे, समझाने पर वे लोग चले गए।