फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी का बड़ा आरोप, एग्जिट पोल्स के पीछे बताई साजिश

बरेली में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स को फर्जी बताया। कहा कि इसके पीछे बड़ी साजिश है ताकि भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। सपा प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली होने की आशंका जताई। प्रवीण सिंह ऐरन ने सोमवार दोपहर को शहर के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता की। सपा प्रत्याशी ने कहा कि लोकतंत्र पर लगातार हमला हो रहा है। लोकतंत्र की जान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव उस पर गंभीर हमला दिखाई पड़ रहा है। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि सारे एग्जिट पोल्स फर्जी हुए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स प्रयोजित हैं। इससे भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें