फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ किसान का अंतिम संस्कार, पुलिस की पिटाई से हुई थी मौत

मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 01:25 PM IST

बरेली के भमोरा वाला क्षेत्र में आलमपुर गांव निवासी किसान संतोष शर्मा की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। पुलिस गांव में जुआ पकड़ने गई थी और खेत से लौटते संतोष पर जुआरियों के नाम बताने का दबाव बनाया था। नाम नहीं बताने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद संतोष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामगंगा नदी किनारे अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल मौजूदा रहा। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र शर्मा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने अर्थी को कंधा दिया। विधायक ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें