फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में हजरत शाहदाना वली के कुल में फलस्तीन की सलामती के लिए लोगों ने की दुआ

बरेली में हजरत शाहदाना वली के कुल में शुक्रवार को फलस्तीन की सलामती की दुआ की गई। पहले खानकाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हसन रजा खां ने कुल शरीफ की फातिहा पढ़ी। इसके बाद सूफी रिजवान रजा खां ने फलस्तीन की सलामती की दुआ की। शाहदाना स्थित दरगाह शरीफ पर चल रहे उर्स के कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार सुबह तिलावत-ए-कलाम पाक से की गई। सलातो सलाम के बाद हाजिरी और चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। कोहाड़ापीर, सैलानी, दादू कुआं, जगतपुर, फरीदापुर आदि जगहों से अकीदतमंद पहुंचे और मजार पर चादर पेश कर दुआएं मांगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें