बरेली में हनी ट्रैप गिरोह ने बैंक के फील्ड ऑफिसर को अपने जाल में फंसा लिया। दो महिलाओं ने चाय के बहाने कमरे के अंदर बुलाया, फिर उससे शर्मनाक हरकत की। इसी दौरान वहां पुलिस की वर्दी में आए गिरोह के सदस्य ने बैंककर्मी को धमकाकर अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर हनी ट्रैप गिरोह के बब्बू, उसकी पत्नी अलीशा और नेहा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियों का साथी जुबैर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।